वार्ड 31 में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह विक्की चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

खैरथल। नगर परिषद खैरथल के वार्ड नंबर 31 में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह विक्की चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज इस्माइलपुर रोड, खैरथल पर किया गया। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया एवं प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और वार्डवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रत्याशी विक्रम सिंह विक्की चौधरी के समर्थन में एकजुटता दिखाई। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही वार्ड में चुनावी गतिविधियों ने भी जोर पकड़ लिया है। इस दौरान आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई तथा वार्ड के मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रत्याशी विक्रम सिंह विक्की चौधरी ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी प्रत्याशी को मजबूत समर्थन देने की बात कही।

कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। समर्थकों ने आगामी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के साथ ही वार्ड नंबर 31 में कांग्रेस का चुनावी अभियान औपचारिक रूप से तेज होता दिखाई दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post