ज्ञापन में बताया गया कि भूप सिंह के घर से रामेश्वर पटवारी के घर तक तथा दूसरी गली की दोनों तरफ नालियों में पानी जमा रहता है। इससे दुर्गंध, गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इस संबंध में पहले भी कई बार नगर परिषद को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
फाउंडेशन ने मांग की कि मामले को नगर परिषद की आगामी बोर्ड बैठक में रखते हुए प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए तथा नालियों की उचित ढलान और पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए।
जनहित के कार्यों में लगातार सक्रिय है मजदूर विकास फाउंडेशन
मजदूर विकास फाउंडेशन क्षेत्र में जनसमस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करता आ रहा है। फाउंडेशन की पहल पर पूर्व में भी जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। स्थानीय समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना, आमजन की आवाज उठाना और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना फाउंडेशन की सामाजिक सक्रियता को दर्शाता है। जनहित के मुद्दों पर फाउंडेशन की यह निरंतर पहल सराहनीय है।
इस दौरान परमा, उमेश, गिरिराज और रघुवीर सिंह जाटव उपस्थित रहे।

Post a Comment