जयपुर। अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान इकाई खैरथल-तिजारा की टीम जयपुर पहुंची। इस दौरान सोसायटी के सभागार में भगवान गौतम बुद्ध के कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खैरथल से अमीलाल बौद्ध एवं रघुवीर सिंह बौद्ध शामिल हुए।
इस अवसर पर टीम ने सोसायटी द्वारा संचालित बालिका छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया। निर्माण कार्य की प्रगति देखकर टीम ने प्रसन्नता जाहिर की तथा कार्य की सराहना की। छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं विकसित करने की इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Post a Comment