वायरल ऑडियो में कथित तौर पर 20 जुलाई 2017 के अनुभव प्रमाण पत्र का डिस्पैच नंबर मांगे जाने की बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर सवाल उठ रहा है कि वर्ष 2021 में जिला प्रमुख निर्वाचित हुए बलबीर सिंह छिल्लर से जुड़े व्यक्ति वर्ष 2017 के अनुभव प्रमाण पत्र के डिस्पैच नंबर की जानकारी क्यों मांग रहे थे?
सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या 20 जुलाई 2017 की तारीख से जुड़ा कोई अनुभव प्रमाण पत्र बाद में किसी प्रक्रिया में इस्तेमाल हुआ? यदि ऐसा हुआ, तो प्रमाण पत्र किसके लिए जारी हुआ और उसका उपयोग कहां किया गया—यह जांच का विषय हो सकता है।
इसी मामले से जुड़े दावों में जयपुर में नीलम और जगदीश के बर्खास्त होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस कार्रवाई और वायरल ऑडियो के बीच संबंध की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
क्या है ऑडियो की सच्चाई? क्या दस्तावेजों में कोई विसंगति है? और वर्ष 2017 के प्रमाण पत्र का बाद की प्रक्रिया से क्या संबंध है? इन सवालों के जवाब संबंधित दस्तावेजों और आधिकारिक जांच से ही सामने आ सकते हैं।
महत्वपूर्ण: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो और उससे जुड़े दावों पर आधारित है। प्रगति न्यूज़ ग्रुप ऑडियो की प्रामाणिकता, आवाज की पहचान या लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Post a Comment