Top News

खैरथल में अतिक्रमण पर नगर परिषद का बड़ा एक्शन, चला ‘पीला पंजा

रेलवे फाटक से किशनगढ़ रोड तक कार्रवाई, टीन शेड और चबूतरे हटाए; पुलिस जाप्ता रहा तैनात

खैरथल। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ खैरथल नगर परिषद ने सभापति विक्रम सिंह चौधरी के निर्देशन में बड़ा अभियान चलाया। नगर परिषद की टीम ने रेलवे फाटक से हेमू कालानी चौक होते हुए किशनगढ़ रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान दुकानों के सामने सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए टीन शेड, चबूतरे सहित अन्य अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान मौके पर पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हलचल रही। परिषद की ओर से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और शहर को व्यवस्थित एवं सुंदर बनाने की दिशा में अभियान चलाया गया। सभापति विक्रम सिंह चौधरी के नेतृत्व में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post