मजदूर विकास फाउंडेशन की तीसरी वर्षगांठ पर कोटकासिम में संगठन विस्तार बैठक 4 सितंबर को

कोटकासिम। मजदूर विकास फाउंडेशन के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फाउंडेशन की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 4 सितंबर 2026 को कोटकासिम में संगठन विस्तार एवं श्रमिक जागरूकता बैठक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बाबा ढाबा होटल, बीलाहेड़ी रोड, कोटकासिम में किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान करेंगे। कार्यक्रम में फाउंडेशन के आजीवन सदस्यों को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपे जाने के साथ संगठन के आगामी विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।

बैठक में मजदूरों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक जागरूकता और आवश्यक जानकारी पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं को जनता एवं श्रमिकों के बीच प्रभावी ढंग से कार्य करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके लिए करीब आधे घंटे की विशेष कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य रघुवीर सिंह जाटव सहित आजीवन सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। वर्षगांठ के अवसर पर संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया जाएगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post