Top News

मजदूर विकास फाउंडेशन ने SC-ST किसानों को खातेदारी अधिकार दिलाने की मांग का किया समर्थन

खैरथल-तिजारा। मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान ने बताया कि किसान महासभा के जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एडवोकेट केशव सिरोहीवाल के नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC-ST) के किसानों की गैर खातेदारी भूमि को खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा को ज्ञापन सौंपा गया।

मजदूर विकास फाउंडेशन ने इस जनहित मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वर्षों से गैर खातेदार के रूप में कृषि कर रहे SC-ST किसानों को नियमानुसार खातेदारी अधिकार प्रदान किए जाएं, ताकि उन्हें भूमि का वैधानिक अधिकार मिले और वे सरकारी योजनाओं एवं कृषि सुविधाओं का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें। संगठन ने राज्य सरकार से इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

इस दौरान डॉ. आंबेडकर वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के जिला अध्यक्ष अमीलाल बौद्ध, मजदूर विकास फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, धानका समाज के जिला अध्यक्ष वीर सिंह धानका, मेघवाल समाज के जिला अध्यक्ष बनवारी लाल, राजेंद्र रसगोन, मेघवाल समाज मुंडावर के ब्लॉक अध्यक्ष शामलाल, हरसौली ब्लॉक अध्यक्ष हरिसिंह, मेघवाल समाज के उपाध्यक्ष शामलाल, बलवंत महारानियां, माया देवी, रामउतार खंडेलवाल, बलराज, रामनिवास, हरिसिंह, माननराम, महेश, मनीष चोपड़ा, दुलीचंद बाबूजी, रोहितास थानेदार, कामरेड सहित बड़ी संख्या में किसान एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post