बुधराम गुप्ता ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित बैठक में रजिस्टर्ड संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सूचना नहीं दी गई। साथ ही कस्बे के अधिकांश व्यापारियों को भी बैठक की जानकारी नहीं होने का दावा किया गया है।
उन्होंने कहा कि करीब 10-15 लोगों द्वारा बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जबकि व्यापार मंडल जैसी संस्था से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय व्यापक स्तर पर व्यापारियों की जानकारी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लिए जाने चाहिए।
गुप्ता के मुताबिक रजिस्टर्ड व्यापार मंडल समिति मुंडावर के पदाधिकारियों और सदस्यों में इस घटनाक्रम को लेकर नाराजगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रजिस्टर्ड संस्था की ओर से उक्त नई कार्यकारिणी को मान्यता नहीं दी गई है।
मामले को लेकर अब मुंडावर के व्यापारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। विवाद मुख्य रूप से नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया और उसकी वैधता को लेकर है। रजिस्टर्ड संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि संस्था से संबंधित किसी भी निर्णय के लिए निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन किया जाना जरूरी है।

Post a Comment