खैरथल-तिजारा, 1 अक्टूबर। जिलेवासियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत खैरथल-तिजारा में जिला परिवहन कार्यालय खोले जाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा जिला परिवहन कार्यालय के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। विभागीय निर्देशों की पालना में जिला परिवहन कार्यालय, खैरथल-तिजारा का विधिवत संचालन 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है।
नवीन जिला परिवहन कार्यालय के संचालन से जिले के नागरिकों को परिवहन विभाग से संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन सहित विभिन्न सेवाएं स्थानीय स्तर पर सुगम एवं सुविधाजनक रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। इससे परिवहन संबंधी कार्यों के लिए जिलेवासियों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा उन्हें अपने क्षेत्र में ही परिवहन विभाग की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
नवीन कार्यालय के माध्यम से आमजन को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाएं समयबद्ध, सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहेगी। जिला परिवहन कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को लाइसेंस, वाहन पंजीयन और परिवहन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल सकेगी।
इन तहसीलों का रहेगा क्षेत्राधिकार
जिला परिवहन कार्यालय, खैरथल-तिजारा के अंतर्गत खैरथल, किशनगढ़बास, हरसौली एवं मुण्डावर तहसील का क्षेत्राधिकार रहेगा। इन क्षेत्रों के नागरिक अब परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों के लिए नवीन जिला परिवहन कार्यालय से सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यालय का पता
जिला परिवहन कार्यालय के संचालन से खैरथल-तिजारा जिले में परिवहन विभाग की सेवाओं की स्थानीय स्तर पर उपलब्धता बढ़ेगी और आमजन को अपने परिवहन संबंधी कार्यों के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भरता कम होगी।

Post a Comment