खैरथल में सियासी हलचल तेज, पूर्व विधायक रामहेत यादव पहुंचे पुलिस थाने

खैरथल। नगर परिषद में बोर्ड गठन को लेकर चल रही सियासी गतिविधियों के बीच बुधवार देर शाम पूर्व विधायक रामहेत यादव करीब 8 बजे खैरथल पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाधिकारी से मुलाकात कर शहर में भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग की।

मीडिया से बातचीत में रामहेत यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हाइब्रिड प्रत्याशी द्वारा लोगों को धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने एक परिवार विशेष पर भी लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया।

रामहेत यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, प्रभारी बलवान सिंह यादव एवं समर्थकों के साथ वे पुलिस अधिकारियों से मिले और शहर में अमन-शांति बनाए रखने की मांग रखी। उन्होंने कुछ लोगों को जबरन अपने पास बैठाकर रखने का भी आरोप लगाया। साथ ही एक अधिवक्ता को धमकाने का मामला सामने आने और इस संबंध में मुकदमा दर्ज होने का दावा किया।

वहीं, एडवोकेट हेमंत कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से पार्षद चुने गए रामधन के पिता के साथ उन्हें भी बुलाया गया और दोनों को अलग-अलग कमरों में दो-तीन घंटे तक रखने के बाद धमकाकर छोड़ा गया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और रामधन को जल्द बरामद किए जाने की मांग की।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक कार्रवाई या आरोपों की पुष्टि को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post