खैरथल। भारतीय जनता पार्टी की ओर से 28 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे खैरथल के होटल ग्रीनलैंड, इस्माइलपुर रोड पर ‘विजय सभा’ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के आमंत्रण के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव सभा में शिरकत करेंगे। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, नवनिर्वाचित सभापति, चेयरमैन, पार्षद प्रत्याशी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षों सहित गणमान्य नागरिकों के मौजूद रहने की जानकारी दी गई है।
आयोजकों ने कार्यकर्ताओं और आमजन से अपने-अपने वार्ड, ग्राम और ढाणी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
📍 कार्यक्रम एक नजर में
दिनांक: 28 सितंबर 2026
समय: दोपहर 2 बजे
स्थान: होटल ग्रीनलैंड, इस्माइलपुर रोड, खैरथल
कार्यक्रम: विजय सभा

Post a Comment