Top News

कोटकासिम में BJP को झटका: पूर्व प्रधान संता देवी गुर्जर ने छोड़ी पार्टी, पति रामफल गुर्जर ने भी दिया इस्तीफा

कोटकासिम। पंचायतीराज चुनावों से पहले कोटकासिम की स्थानीय राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधान पंचायत समिति कोटकासिम संता देवी गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ उनके पति एवं पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत खानपुर डागरान तथा पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रामफल गुर्जर ने भी भाजपा छोड़ने का निर्णय लिया है।

संता देवी गुर्जर की ओर से 30 सितंबर 2026 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को इस्तीफा पत्र भेजा गया है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से कुछ कारणों के चलते इस्तीफा दे रही हैं। पत्र में उनके पति रामफल गुर्जर के भी पार्टी से इस्तीफा देने का उल्लेख किया गया है।

दोनों के इस्तीफे ऐसे समय सामने आए हैं, जब क्षेत्र में आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कोटकासिम में इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय भाजपा संगठन और क्षेत्र की राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अब सवाल यह है कि संता देवी गुर्जर और रामफल गुर्जर के भाजपा से अलग होने के बाद आगामी पंचायतीराज चुनावों में इसका स्थानीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा?

Post a Comment

Previous Post Next Post