Top News

मजदूर विकास फाउंडेशन ने सभापति विक्रम सिंह चौधरी का किया स्वागत, खैरथल के विकास कार्यों पर हुई चर्चा


खैरथल।
मजदूर विकास फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने खैरथल नगर परिषद के सभापति विक्रम सिंह चौधरी का साफा पहनाकर, फूलमाला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभापति को बधाई देते हुए खैरथल नगर के विकास कार्यों तथा श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयड़ावाल, संरक्षक रघुवीर सिंह जाटव, जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, समन्वयक प्रदीप कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष कोटकासिम रमेश चंद, शहर अध्यक्ष मनोज कुमार खोहिस्तानी, मानसिंह रसगोन, जितेंद्र कुमार जांगिड़(मिस्त्री) सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था जरूरतमंद श्रमिकों एवं असहाय लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस दौरान भविष्य में मजदूरों के हित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर सभापति विक्रम सिंह चौधरी के साथ विचार-विमर्श किया गया। फाउंडेशन ने श्रमिकों की समस्याओं को नगर स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने भी फाउंडेशन के पदाधिकारियों से मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा की और सहयोग का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post