जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

खैरथल-तिजारा, 17 अगस्त। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में जिला सचिवालय में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन सहित विभिन्न जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत 548 गांव स्वीकृत हैं, जिनमें 502 के कार्यादेश जारी हो चुके हैं और अब तक 92,557 जल कनेक्शन दिए गए हैं। 320 गांवों में 100 प्रतिशत कनेक्शन हो चुके हैं तथा 326 गांवों में कार्य भौतिक रूप से पूर्ण है।

कलेक्टर ने शेष कार्यों में तेजी लाने, लंबित विद्युत कनेक्शन जल्द कराने तथा राजकीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जल कनेक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की तत्काल मरम्मत और अमृत 2.0 सहित अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता एवं समयबद्ध मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post