Top News

रामवीर यादव शाहबादी के जन्मदिन पर सेना के जवानों को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर, तिजारा में दिखा जनसमर्थन

तिजारा के लोकप्रिय वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर यादव शाहबादी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर विशेष रूप से देश की रक्षा में तैनात सेना के जवानों के लिए समर्पित किया गया, जिसे क्षेत्र की एक अनूठी और सराहनीय पहल माना जा रहा है।

रक्तदान शिविर में तिजारा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक भी उपस्थित रहे और उन्होंने रामबीर यादव शाहबादी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

शिविर में उमड़ी भीड़ और लोगों का उत्साह रामवीर शाहबादी के प्रति क्षेत्रवासियों के विश्वास एवं जनसमर्थन को दर्शाता नजर आया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में रामबीर शाहबादी ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि "मुझे पूरा भरोसा है कि तिजारा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाएगी।"

रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य के माध्यम से मनाया गया यह जन्मदिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post