Top News

करनीकोट अटल केंद्र में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आयोजित, आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

करनीकोट, उपखंड प्रशासन मुंडावर द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत करनीकोट स्थित अटल सेवा केंद्र में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा उनका त्वरित निस्तारण किया।

इस अवसर पर कैंप प्रभारी तहसीलदार विवेक कटारिया, प्रशासक पिस्ता देवी, भीमराज यादव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जाट बहरोड़, एडीओ नवीन गुप्ता, राजकीय विद्यालय करनीकोर्ट के प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा, सरवन सिंह शेखावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में ग्रामीणों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, जनाधार, बिजली, पानी एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं और आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। शिविर के दौरान आमजन ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post