जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने मतदान केंद्रों का किया लगातार निरीक्षण

मतदान प्रक्रिया का लिया जायजा, व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के दिए निर्देश

खैरथल-तिजारा, 9 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने खैरथल नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं मतदान दलों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर मतदान की गति, मतदाताओं की कतार, मतदान दलों की कार्यप्रणाली तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं, पेयजल, बिजली, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने मतदान दलों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। मतदान केंद्र पर आने वाले प्रत्येक मतदाता को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान का अवसर मिले तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस एवं अन्य कार्मिकों से कानून-व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी अधिकारी एवं कार्मिक निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि नगर निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post