विक्की चौधरी कांग्रेस से निष्कासित, पार्टी ने तत्काल प्रभाव से सदस्यता की रद्द

खैरथल। नगर परिषद खैरथल के वार्ड नंबर 31 के पार्षद विक्रम चौधरी उर्फ विक्की चौधरी को कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते विक्रम चौधरी की कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता निरस्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब खैरथल नगर परिषद में सभापति चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। इससे पहले 16 सितंबर को विक्रम चौधरी के भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई थी। उनके साथ कांग्रेस के कई पार्षदों के भाजपा में जाने की भी रिपोर्ट सामने आई थी। 

कांग्रेस के निष्कासन आदेश की तारीख 18 सितंबर 2026 बताई गई है। आदेश पर खैरथल-तिजारा जिला सह-प्रभारी एवं सचिव पुष्पेन्द्र सिंह धाबाई के हस्ताक्षर हैं।

अब विक्की चौधरी के कांग्रेस से औपचारिक निष्कासन के बाद खैरथल की स्थानीय राजनीति में यह घटनाक्रम सभापति चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। आगामी सभापति चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। 

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post