कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक खैरथल-तिजारा रमेश कुमार मेघ रहे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरण वर्मा ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षक सदस्यों ने भाग लिया और शिक्षा में गुणवत्ता एवं गुणात्मक सुधार को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि रमेश कुमार मेघ ने शिक्षकों से विद्यार्थियों में सुसंस्कार विकसित करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष रामचरण वर्मा ने संगठन के सदस्यों को अपने कार्य एवं आचरण के माध्यम से समाज के लिए रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रधानाचार्य गिर्राज प्रसाद, फूलचंद, भागीरथ, विमलेश, रामजीवन, मदन सिंह बागड़ी, राकेश कुमार, हेमराज एवं फतेह चंद ने संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे। जिला मंत्री कृष्ण कुमार ने संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
डॉ. सुभाष गोठवाल बने नए जिलाध्यक्ष
सम्मेलन के अंतिम सत्र में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया निर्वाचन प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अमर सिंह तथा निर्वाचन प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री मदन सिंह बागड़ी के नेतृत्व में शुरू की गई। जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। सदन में सर्वसम्मति से डॉ. सुभाष गोठवाल का एकमात्र आवेदन प्रस्तुत हुआ।
इसके बाद निर्वाचन प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा डॉ. सुभाष गोठवाल को राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ, खैरथल-तिजारा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी के सदस्य, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment