जिला कलेक्टर ने ईवीएम जमा स्थल का किया निरीक्षण

खैरथल-तिजारा, 9 सितंबर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम जमा किए जाने वाले स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षित रूप से रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने मतदान दलों द्वारा ईवीएम जमा करवाने की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा काउंटर पर ईवीएम जमा करने की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों से प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ईवीएम प्राप्त करने, मिलान करने, सुरक्षित रखने एवं आवश्यक अभिलेख संधारण की कार्यवाही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी की जाए।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post