मुण्डावर में चतुर्थ सर्व समाज प्रतिभा खोज परीक्षा का सफल आयोजन, 350 प्रतिभाओं ने लिया भाग

मुण्डावर। अम्बेडकर विकास मंच मोलावास के तत्वावधान में रविवार को मुण्डावर तहसील स्तरीय चतुर्थ सर्व समाज प्रतिभा खोज परीक्षा-2026 का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से करीब 350 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना तथा शैक्षणिक प्रगति के लिए प्रोत्साहित करना रहा। विद्यार्थियों को शैक्षणिक स्तर के अनुसार चार समूहों में विभाजित किया गया। प्रथम समूह में कक्षा 6 से 8, द्वितीय में कक्षा 9 एवं 10, तृतीय में कक्षा 11 एवं 12 तथा चतुर्थ समूह में स्नातक एवं उससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल रहे।

प्रश्नपत्र में विभिन्न विषयों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान एवं बौद्धिक क्षमता का आकलन किया गया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ आत्मविश्वास, समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की क्षमता विकसित होती है।

आयोजक संस्था की ओर से परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। मंच की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में इस आयोजन को महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

आयोजन में जालावास सरपंच अजीत यादव सहित हजारीलाल, राधेश्याम, हनुमान सिंह, महेश कुमार, राकेश कुमार, नरेश यादव, दीपदीपिका, ललित कुमार, मनीष कुमार, विजय सिंह, रमेश चंद, अमित कुमार, विशाल, ललित, फार्मासिस्ट, प्रीता, नेहा, सचिन यादव, रोहिताश, सोमदत्त एवं अन्य उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post