Top News

खैरथल में पहली बार 22 जुलाई को होगा श्री जाटव समाज संस्थान के द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन

खैरथल।
श्री जाटव समाज संस्थान, खैरथल के तत्वावधान में 22 जुलाई 2026 को  खैरथल में पहली बार भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन समाज के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।

अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने सभी समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाएं और विवाह योग्य जोड़ों का पंजीकरण करवाकर सहयोग करें।

क्यों जरूरी है सामूहिक विवाह सम्मेलन?

अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन ने बताया कि आज के समय में विवाह समारोहों पर होने वाला अत्यधिक खर्च आम परिवारों के लिए बोझ बन जाता है। सामूहिक विवाह सम्मेलन इस समस्या का समाधान है, जहां कम खर्च में सादगीपूर्ण और सम्मानजनक तरीके से विवाह संपन्न होते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और दिखावे जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगती है। साथ ही समाज में एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी अपने बच्चों का विवाह गरिमा के साथ करने का अवसर मिलता है।

अंत में उन्होंने सभी से इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Post a Comment

Previous Post Next Post