श्री नवनाथ मंदिर जाट बहरोड़ में पांच दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन, विशाल भंडारे का आयोजन

जाट बहरोड़, 12 मई। क्षेत्र के श्री नवनाथ मंदिर जाट बहरोड़ में आयोजित पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का धार्मिक एवं श्रद्धामय वातावरण में समापन हुआ। कथा सम्पन्न होने के उपरांत सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें

आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इस धार्मिक आयोजन में फ़ौलादपुर, सानोली, ईश्वरसिंहपुरा, जालावास, मोलावास, नीमराणा, काली पहाड़ी, भुनगड़ा अहीर, करनीकोट, मुंडनवाड़ा कलां एवं खुर्द सहित आसपास के समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने बताया कि महाराज श्री फूलनाथ जी के सानिध्य एवं प्रेरणा से इस मंदिर का निर्माण किया गया, जिसने क्षेत्र के लोगों को भाईचारे और सामाजिक एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। एक समय में यह स्थान असामाजिक तत्वों का अड्डा माना जाता था, लेकिन आज यह क्षेत्र श्रद्धा, आस्था और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

वर्तमान में यहां नियमित रूप से धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ है। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूत करने का संदेश दिया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post