खैरथल अम्बेडकर चौक पर शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान — दमकल व्यवस्था पर उठे सवाल, लोगों ने किया रोड जाम

खैरथल। शहर के लक्ष्मी टेलर (अम्बेडकर चौराहा क्षेत्र) में खैरथल निवासी धर्मवीर पुत्र रतनलाल जाटव (उम्र 35 वर्ष) की दुकान में रात करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस हादसे में करीब 3 से 4 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर नहीं पहुंचीं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर पहुंचे एक कर्मचारी के व्यवहार को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई और बत्तमीजी के आरोप लगाए गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी क्षेत्र में दो दिन पहले भी आग लगने की घटना हुई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। लगातार हो रही घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप रोड जाम कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को समझाइश कर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया।

इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने दमकल व्यवस्था को मजबूत करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post