खैरथल-तिजारा, 22 अप्रैल। जिला कलक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत रंभाना के भारत निर्माण सेवा केंद्र में सायं 6:00 बजे से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे रात्रि चौपाल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवादों को मौके पर सुनकर परिवाद का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
Tags
खैरथल-तिजारा
