बुद्ध जयंती पर सामान्य चिकित्सालय अलवर में AC व कूलरों का लोकार्पण, स्वास्थ्य सेवाओं के विकास पर जोर

अलवर। बुद्ध जयंती के अवसर पर उत्कृष्ट जाग्रुत समय अभियान के सौजन्य से सामान्य चिकित्सालय अलवर में AC एवं कूलरों का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनील चौहान ने शिरकत करते हुए अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए।

डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का समग्र विकास ही सशक्त स्वास्थ्य लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए समाज के सभी वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे PMO डॉ. प्रवीण शर्मा ने आश्वासन दिया कि टीम वर्क के माध्यम से चिकित्सालय को प्रदेश के श्रेष्ठ संस्थानों में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. चौहान की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरा स्टाफ समर्पित भाव से कार्य करेगा।

इस अवसर पर डॉ. सरोज गुप्ता, अधीक्षक अभियंता गुलाब चन्द वर्मा एवं राजऋषि महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामानंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रामानंद ने “लहू का रंग एक है, अमीर क्या गरीब क्या” जैसी प्रेरणादायक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनील चौहान का राजस्थानी परंपरा के अनुसार शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों विक्रम राठौड़ और हेमंत रैबारी को भी सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post