ग्राम पंचायत जाट बहरोड में संध्या चौपाल, जिला कलेक्टर ने सुनी स्थानीय समस्याएं लोक कलाकारों ने स्थानीय गीतों के माध्यम से दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

खैरथल-तिजारा, 30 अप्रैल। उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत जाट बहरोड में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

संध्या चौपाल के दौरान आधार में शुद्धिकरण, चारागाह, शमशान की भूमि रास्ता अतिक्रमण, गांव के रास्ते का अतिक्रमण, म्यूटेशन, विरासत, पीएम किसान निधि, पेंशन, बिजली, पानी सहित विभिन्न विषयों से जुड़े कुल 23 परिवाद प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने मौके पर ही अधिकारियों को प्रकरणों के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक लंबित न रखा जाए और शीघ्र ही समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परिवादियों से व्यक्तिगत संपर्क बनाकर निस्तारण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और औसत निपटान समय में सुधार लाने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने मौके पर 3 परिवाद का भी त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया।

संध्या चौपाल के दौरान एलईडी रथ के माध्यम से अल्पकालीन फसली ऋण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), तारबंदी, फार्म पॉन्ड, पीएम आवास योजना ग्रामीण, स्प्रिंकल, जैविक खाद योजना, कृषक साथी योजना, पीएम सूर्य घर योजना, कुसुम योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान कला जत्था के लोक कलाकारों ने स्थानीय लोकगीत में विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान कि।

रात्रि चौपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जया सिंह, अतिरिक्त उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन, विकास अधिकारी संजय यादव, तहसीलदार विवेक, जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीणजन तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post