खैरथल-तिजारा। क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खेरिया ने आज नई अनाज मंडी में किसान कलेवा केंद्र का अनौपचारिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समुचित प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया।
इस दौरान किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव दीपक चौधरी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, महेंद्र जांगिड़, रविकांत जोशी, पीएससी सदस्य गिरीश डाटा, जमालो खान, प्रकाश दादानी, योगेश गुर्जर एवं वीर सिंह ढिल्लों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विधायक खेरिया ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को स्वच्छ और बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान कलेवा जैसी पहल किसानों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
.jpg)