नारंगी श्रीराम गुप्ता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का कक्षा 10 का परिणाम शानदार, धर्मेश ने हासिल किए 94.5% अंक

देवराज मीणा, मुंडावर, नारंगी श्रीराम गुप्ता महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ततारपुर का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार रहा। विद्यालय के छात्र धर्मेश ने सर्वाधिक 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

धर्मेश की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रशासन ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है।

विद्यालय के अध्यापकों ने भी धर्मेश को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य छात्र भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

विद्यालय परिवार ने धर्मेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post