अवैध खनन को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

अवैध खनन को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक
एसआईटी की बैठक का हुआ आयोजन

खैरथल-तिजारा, 27 फरवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर  शिवपाल जाट की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में अवैध खनन के संबंध में एसआईटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी पुलिस अधीक्षक खैरथल लालचंद, खनन अभियंता मनोज शर्मा, एसीएफ संजय चौधरी के अधिकारी मौजूद रहे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अभियान के दौरान पुलिस वन एवं खनिज विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा की। जिस पर खनन अभियंता ने बताया कि संबंधित विभागों  द्वारा अवैध खनन,निर्गमन, भंडारण के विरुद्ध इस वर्ष अब तक 25 प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। जिसमें 11 प्रकरणों में दोषियों के विरुद्ध संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई। 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस, खनन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जाए ताकि अवैध खनन को पूर्ण रूप से बंद किया जा सके।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post