खैरथल में कांग्रेस पार्षदों ने किया व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का स्वागत

 

खैरथल में नवनियुक्त व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल का कांग्रेस पार्षदों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश हैडाऊ, रामचन्द्र कामरेड (पार्षद), राजेंद्र चौधरी, तैयब खान, मनोज बुराहडिया, पवन वासु, राहुल रसगोन, उमरदिन खान सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post