बेहतर कल के लिए पहला कदम: 25 गांवों की लीडर बालिकाओं ने लिया नेतृत्व का संकल्प

बेहतर कल के लिए पहला कदम: 25 गांवों की लीडर बालिकाओं ने लिया नेतृत्व का संकल्प
खैरथल/ब्लॉक मुख्यालय, 17 फरवरी 2026। एमिड संस्थान फाउंडेशन द्वारा “बेहतर कल के लिए पहला परियोजना” के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय लीडर बालिका क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 25 गांवों की लगभग 50 लीडर बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एमिड संस्थान के डायरेक्टर नूर मोहम्मद ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप अपने-अपने गांव में किशोरी बालिका संगठन व मेवात बालिका मंच को मजबूत करें। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि एक अच्छे लीडर में आत्मविश्वास, जिम्मेदारी, संवाद कौशल और समाज के प्रति संवेदनशीलता जैसे गुण होने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से मेवात क्षेत्र में बालिका शिक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित अध्ययन के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करना बेहद जरूरी है।

बेहतर कल के लिए पहला कदम: 25 गांवों की लीडर बालिकाओं ने लिया नेतृत्व का संकल्पएमिड संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर शाहरुख नूर ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से मेवात क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। संस्था बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व और आत्म-सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।

डिप्टी डायरेक्टर आशा नारंग ने अपने संबोधन में कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर मेवात में बालिका शिक्षा दर बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यशाला के दौरान बालिकाओं को अच्छे नेतृत्व के गुणों पर प्रशिक्षण दिया गया तथा उनके अनुभव साझा कराए गए। साथ ही आगामी तीन महीनों की कार्ययोजना भी तैयार कराई गई, जिसमें गांव स्तर पर शिक्षा और संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर समुदाय समन्वयक जुमर खान, पूनम गुप्ता एवं हारून भी उपस्थित रहे।

(प्रगति न्यूज़ के लिए विशेष रिपोर्ट)

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post