मुण्डावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में महिला स्वास्थ्य जागरूकता और समृद्ध समाज विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी रेड रिबन क्लब और कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कॉलेज प्राचार्य, शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की समृद्धि और प्रगति का मजबूत आधार महिलाओं का स्वास्थ्य होता है। महिला केवल परिवार की धुरी ही नहीं होती, बल्कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में भी उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी आने वाली पीढ़ियां शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। डॉ. शर्मा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी अनेक महिलाएं पोषण की कमी, एनीमिया, मानसिक तनाव, प्रजनन संबंधी समस्याओं और स्वच्छता के अभाव से जूझ रही हैं। इसके पीछे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी की कमी, सामाजिक रूढ़ियां और स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच प्रमुख कारण हैं। महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, योग, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी अभिनव शर्मा ने कहा कि विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। स्वस्थ और जागरूक महिलाएं ही आत्मनिर्भर बनकर समाज को सशक्त दिशा प्रदान कर सकती हैं।संगोष्ठी में सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता शर्मा, नेहा चौधरी, नीतु चौधरी, प्रियंका सैनी, अलका यादव, आशीष सिरोहीवाल, काजल यादव, मुस्कान यादव, अंशु यादव, मनीषा यादव, रूचिका चौधरी, ज्योति मेघवाल, अंशु मेघवाल, दीक्षा मेघवाल, रेणु सैनी और रिया सैनी सहित अनेक स्वयंसेविकाओं और छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य और जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
byTara Chand Khoydawal
-
0
