किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विशाल रैली व महापंचायत का आयोजन:खैरथल

खैरथल-तिजारा, किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर एक विशाल रैली एवं महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर विधायक दीपचंद खैरिया ने जाट परगना सहित खैरथल-तिजारा जिले के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विधायक खैरिया ने कहा कि जिले के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर यह महापंचायत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की निष्क्रियता के कारण आज 138 दिन बीत जाने के बाद भी जिला मुख्यालय को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो पाया है, जिससे आमजन में भारी रोष है।

वहीं, संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा बीते लगभग 8 दिनों से गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को महापंचायत में शामिल होने का न्योता दिया गया और सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की गई।

इस महापंचायत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक ललित यादव, संदीप यादव और दीपचंद खैरिया की उपस्थिति रहेगी। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी से सरकार पर दबाव बनेगा और जिले से जुड़े अहम मुद्दों पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post