बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने पिछली जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा, बिजली, पानी सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, केंद्र की विभागीय फ्लैगशिप योजना एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी शिकायतों को लेकर ना बैठे उनका निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित करें।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने विभाग से संबंधित फ्लैगशिप को सही ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए, उन्होंने गिव अप अभियान, पीएम कुसुम योजना,लाडो प्रोत्साहन योजना,जल जीवन मिशन, अमृत योजना, पीएम आवास योजना, कर्मभूमि से मातृ भूमि अभियान, पीएम सड़क योजना सहित विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में उन्होंने जिले में स्वीकृत जल योजनाओ एवं प्रस्तावित जल योजनाओ की प्रगति के सम्बन्ध मे चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत जल योजनाओं की निविदा एवं कार्य प्रगति की स्थिती की जानकारी प्राप्त की।
अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिहं यादव ने बताया कि जल जीवन मिशन में स्वीकृत 543 ग्रामों में से 504 ग्रामो ( 129764 जल कनेक्शन) के कार्यादेश के तहत 94858 जल कनेक्शन जारी किये जा चुके है। स्वीकृत 543 ग्रामों में 504 ग्रामों के कार्यादेश जारी, 39 ग्राम नान- फिजिबल/ शहरी हो गए है। जारी कार्यादेशो में से 256 ग्रामों की योजनाओं 100 प्रतिशत पूर्ण कर, 92 ग्रामो की योजना ग्राम पंचायतों को हस्तारित की जा चुकी है।
जल जीवन मिशन के 317 ग्रामों का कार्य पूर्ण कर 256 ग्राम हर घर जल रिपोर्ट एव 57 ग्राम हर घर जल प्रमाणित किये जा चुके है, 92 ग्रामो की योजना ग्राम पचायतों को हस्तानान्तरित किए गए! जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने प्रगति बढाने हेतू निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि अमृत 2.0 के अंतर्गत टपूकड़ा कार्य प्रगति पर है! बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे
बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल, अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड, उपनिदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
