संवाददाता: दीपचन्द, भानु गिफ्ट खैरथल
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फ़तेह।
इस अवसर पर प्रमुख सेवादार भाई संदीप सिंह, संजू सिंह, मनोहर सिंह, दीपक सिंह, सचिन सिंह, कुशलजीत सिंह, दीप सिंह, सनी सिंह, राहुल सिंह व सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
छोटे साहिबज़ादों की शहादत दिवस को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा अगवानी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा कमेटी एवं युवा सेवादारों के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को चार साहिबज़ादों के जीवन, त्याग और बलिदान पर आधारित फ़िल्म दिखाई गई, जिससे बच्चों में गुरु परंपरा एवं सिख इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़े। इसके साथ ही शबद कीर्तन का आयोजन किया गया एवं गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सेवादार भाई संदीप सिंह, संजू सिंह, मनोहर सिंह, दीपक सिंह, सचिन सिंह, कुशलजीत सिंह, दीप सिंह, सनी सिंह, राहुल सिंह व सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को गुरु साहिबान के बलिदान, सत्य और धर्म के मार्ग से जोड़ना रहा।
Tags
खैरथल-तिजारा
