कार्यशाला में अनीशा गुप्ता, निजी सहायक ने विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र युवाओं से आवेदन कर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र खैरथल-तिजारा के महाप्रबंधक दिलकुश मीना ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों एवं बैंकर्स के साथ चर्चा करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंकर्स, विभाग एवं उद्यमियों को एक कड़ी के रूप में समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
कार्यक्रम में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र द्वारा संचालित निम्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई—
- विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना
- डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित एवं आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, 2022
- राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019/2022/2024
- राजस्थान एक जिला एक उत्पाद नीति 2024
- राजस्थान एमएसएमई नीति 2024
- राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति 2024
- राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति 2025
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
- फर्म पंजीयन एवं अन्य विभागीय योजनाएं एवं कार्यक्रम
जिला अग्रणी प्रबंधक हरि नारायण मीना ने बैंकों की उद्यमियों के प्रति कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए उद्योग विभाग की योजनाओं में अधिक से अधिक आवेदन प्रेषित करने का आह्वान किया तथा बैंकर्स की ओर से पूर्ण सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, क्षेत्रीय प्रबंधक रीको, अलवर श्री खुशी राम मीना ने रीको की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही।
कार्यशाला में राधेश्याम सैन (लेखाधिकारी, कृषि उपज मंडी समिति खैरथल), प्रदीप शर्मा (यूको बैंक), श्याम सुंदर शर्मा (केनरा बैंक), राघवेंद्र तिवाड़ी (पीएनबी), नरेश कौशिक, तिलक यादव, अमित बंसल (आरजीबी), जितेंद्र ठाकुर (बीओबी), नरेश कुमार (ड्राफ्टमैन, रीको), लघु उद्योग भारती से आनंद गुप्ता, विकास कुमार, सुभाष गोयल, देशराज, होशियार सिंह सहित पत्रकार बंधु, उद्यमीगण एवं दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
