ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर जिला स्तरीय जनसंवाद आयोजित

अलवर,स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को समुचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग द्वारा आज जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के सदस्य प्रो. राजीव सक्सेना एवं श्री मोहन मोरवाल ने की। इस अवसर पर कठूमर विधायक श्री रमेश खींची तथा जिला प्रमुख श्री बलबीर छिल्लर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जनसंवाद के दौरान आयोग सदस्यों ने ओबीसी वर्ग को स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए आवश्यक तथ्यों, सामाजिक परिस्थितियों एवं सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ओबीसी वर्ग को संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर से संवाद स्थापित करना रहा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने