Top News

ब्लाइंड डबल मर्डर मामले में शाहजहांपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा 

मर्डर केस मामले से जुड़े 7आरोपियों को किया गिरफ्तार 

अब तक इस मामले में कुल 13 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

कोटपूतली बहरोड जिले के शाहजहांपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता एवं ऑटोमोबाइल्स कारोबारी अशोक सिंह एवं मिस्त्री विकास सिंह के डबल मर्डर का मामला सुलझा दिया है।गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु जांगिड़,चीकाश उर्फ सीपी,मनोज उर्फ मौजा,रोहित यादव,पवन,जितन उर्फ माफिया और शिशुपाल उर्फ शिवा शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी पर दस-दस हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। रिमांड पर चल रहे इनामी बदमाशों ने साइबर ठगी के राज उगले हैं। शाहजहांपुर पुलिस ने हरियाणा, यूपी, झुंझुनूं, दिल्ली से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑटोमोबाइल्स कारोबारी के खातों से रुपए निकालने एवं खरीददारी करने वालों को भी किया गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों से पास से 40 एटीएम कार्ड,12 चेक बुक, पांच बैंक पासबुक, नौ एंड्रॉयड फोन सहित एक थार गाड़ी भी जब्त की है।पकड़े गए खातों और दस्तावेजों पर पहले से ही 31साइबर शिकायतें दर्ज थी,जिनमें एक करोड़ से अधिक की ट्रांजेक्शन सामने आई है।जांच में सामने आया कि गुरुग्राम हरियाणा में खाता किराए पर लेकर साइबर फ्रॉड की वारदातों को अंजाम देते थे। डबल मर्डर केस मामले में भी पीड़ित अशोक सिंह के खाते से तीन दिन में करीब 7लाख रूपए की ऑनलाइन खरीददारी और निकासी की थी। कोटपूतली बहरोड जिला पुलिस ने सभी आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। डबल मर्डर मामले में हार्डकोर अपराधियों सहित अब तक पुलिस कुल 13 को गिरफ्तारी कर चुकी है। शाहजहांपुर पुलिस थाने के सिपाही हरिओम यादव एवं हनुमान यादव इसमें विशेष भूमिका रही। कोटपूतली बहरोड एसपी देवेंद्र कुमार के निर्देशन में एडिशनल एसपी शालिनी राज,डीएसपी सचिन शर्मा एवं  शाहजहांपुर एसएचओ मनोहरलाल मीणा आरोपियों से गहन पूछताछ कर साइबर नेटवर्क ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post