खैरथल में पुतला दहन, विरोध प्रदर्शन जारी
खैरथल। आज शाम लगभग 5:30 बजे नई अनाज मंडी खैरथल के गेट के सामने विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिला चोर एवं मुख्यालय चोर के प्रतीकात्मक पुतले फूंके।
पुतलों पर लगाए गए पोस्टर और तस्वीरों में पूर्व विधायक रामहेत यादव एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के चित्र दिखाई दिए। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि लंबे समय से जिला मुख्यालय को लेकर स्पष्टता नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी व्यक्त की।
Post a Comment