Top News

नहीं थम रहा ग्रामीण क्षेत्र में आक्रोश : खैरथल जिला नाम परिवर्तन व मुख्यालय बदलने का मामला

मुण्डावर 2 अक्टूबर। क्षेत्र के ग्राम सिहाली में आज विजया दशमी पर ग्रामीणों ने चौपाल का आयोजन कर केन्द्रीय मंत्री भुपेंद्र यादव को तानाशाह बताया तथा विकास नहीं करने का आरोप लगाया तथा जिला मुख्यालय व नाम बदलने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर भुपेंद्र यादव को खैरथल जिले के लिए आज के रावण की संज्ञा देते हुए यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुण्डावर के अध्यक्ष अखिलेश कौशिक, संगठन महामंत्री रामवतार चौधरी रहे। कौशिक ने  तानाशाह को जवाब देने के लिए चार अक्टूबर को खैरथल में होने वाली जिला बचाओ सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया । रामावतार चौधरी ने पीले चावल देकर चार तारीख को होने वाली सभा में पहुंचने का न्यौता दिया। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भवर जितेंद्रसिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट,नेता प्रति पक्ष टीकाराम जूली पधारेंगे। यह सभा नई अनाज मंडी में होगी। इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, हवलदार ईसुब खां, ईदू खां, हरी सिंह , सियाराम, रामसिंह, ताहिर, जावेद,आहिल, साहिल सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post