बैठक में किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी देव कसाना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पीसीसी महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य, प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, कोटकासिम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं कोटकासिम प्रधान डॉ. विनोद कुमारी सांगवान, किसान नेता जसवंत यादव, एडवोकेट वीरनारायण यादव, खैरथल अनाज मंडी समिति अध्यक्ष एवं पार्षद सर्वेश गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए कई लोग दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन टिकट एक ही व्यक्ति को मिलेगा। पार्टी द्वारा सर्वे और विभिन्न कमेटियों की राय के आधार पर प्रत्याशी चयन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से टिकट मिलने के बाद पार्टी हित में मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विधानसभा प्रभारी देव कसाना ने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान और जिला प्रमुख बनाने के लिए पार्टी पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी।
बैठक में चंदू सैनी, महेंद्र चौधरी, राजू चौधरी, कुलदीप ग्वाला, सतीश यादव, नवीन खैरिया, दीपक चौधरी, बंटी जोशी, शीश राम झाड़का, राजेश तंवर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment