Top News

कोटकासिम नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा सैनी व उप चेयरमैन मनीषा चौधरी का मजदूर विकास फाउंडेशन ने किया सम्मान

 
कोटकासिम। मजदूर विकास फाउंडेशन की टीम की ओर से कोटकासिम नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रेखा सैनी एवं उप चेयरमैन मनीषा चौधरी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मजदूर विकास फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयडावाल, जिला अध्यक्ष राजकपूर सारवान, जिला सचिव संजय कुमार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द, चेयरमैन पति हेमंत सैनी, उप चेयरमैन पति पवन चौधरी, मुकेश सैनी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं उप चेयरमैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल और जनहित में बेहतर कार्य करने की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई।

मजदूर विकास फाउंडेशन ने नगरपालिका के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जरूरतमंद, गरीब एवं आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका अविलंब निस्तारण कराने की अपील की। संगठन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग तक विकास और आवश्यक सुविधाओं का लाभ पहुंचे तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

फाउंडेशन ने उम्मीद जताई कि नई नगरपालिका टीम जनहित, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देते हुए कोटकासिम के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post