Top News

खैरथल अनाज मंडी में आज होगा "जिला चोर" का रावण दहन

जनता का गुस्सा चरम पर – 56 दिन बाद भी सरकार चुप, संघर्ष समिति ने दिखाया दम

खैरथल। जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज शाम खैरथल की अनाज मंडी में "जिला चोर" का रावण दहन किया जाएगा।
इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे पुतला दहन से होगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतीकात्मक कदम सरकार की चुप्पी और जनता की अनदेखी के खिलाफ है।

नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी ने जानकारी दी कि आखिर "जिला चोर" कौन है, इसका खुलासा जनता के सामने किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खैरथल जिले की मांग को लेकर लगातार 56 दिन से संघर्ष चल रहा है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्टीकरण या ठोस पहल सामने नहीं आई।

संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं का कहना है कि खैरथल की जनता अपनी मांगों को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इस दौरान आमजन से भी बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

इधर, 4 अक्टूबर को खैरथल में कई बड़े नेताओं के आगमन की संभावना जताई जा रही है। समिति का मानना है कि यह जनसभा ऐतिहासिक होगी और इसमें भारी जनसैलाब उमड़ सकता है, जो आंदोलन को नई दिशा देगा।

👉 खैरथल की धरती पर आज "जिला चोर" के प्रतीकात्मक रावण का दहन यह साबित करेगा कि जनता अब अन्याय और अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post