Top News

प्रतापगढ़ जिले के सह प्रभारी बनाए जाने पर कासिम भुट्टो खान का हुआ भव्य स्वागत

किशनगढ़ बास। ग्राम पंचायत चामरोदा निवासी कासिम भुट्टो खान को प्रतापगढ़ जिले का सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दीपचंद खेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने कासिम भुट्टो खान का साफा व माल्यार्पण कर सम्मान किया। स्वागत समारोह में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें पूर्व सरपंच बाबूलाल, सरपंच ईशाक, मा. इकबाल, रूदार खान, हरगुन पंच, सद्दाम बाघौर, इकरार खान, रहीस खान, डा. राकेश यादव, दिन मोहम्मद, सुरजीत उर्फ सुजा, सरदार समसु दिन, एडवोकेट हरीश कुमार, जमशेद फौजी, दानिश, जाबिद, दशरथ राठौड़, इमरान बोलनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने कासिम भुट्टो खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Post a Comment

Previous Post Next Post