Top News

खैरथल जनसभा की तैयारियाँ ज़ोरों पर, 25 हज़ार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना

खैरथल जनसभा की तैयारियाँ ज़ोरों पर, 25 हज़ार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट होंगे मुख्य आकर्षण

खैरथल-तिजारा, जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति द्वारा 4 अक्टूबर (शनिवार) को खैरथल मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। मंच सज्जा, पंडाल, पेयजल और बैठक व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ता लगातार जुटे हुए हैं।

इस जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं असम प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, सांसद संजना जाटव, पूर्व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता भी मंच साझा करेंगे।

संघर्ष समिति का कहना है कि यह जनसभा खैरथल-तिजारा जिला मुख्यालय और नाम यथावत रखने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को नई दिशा और मजबूती देगी।

स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार, इस कार्यक्रम में 20 से 25 हज़ार लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके मद्देनज़र प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी हैं।






Post a Comment

Previous Post Next Post