Top News

खैरथल-तिजारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

खैरथल-तिजारा: पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा संगीन और गंभीर प्रवृत्ति के अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, जिला पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम और थाना मुंडावर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों की छिपने की संभावित जगहों (खेत, डूंगर, पहाड़ी इलाके) पर दबिश देकर और आसूचना संकलन करके कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने एक परिवार की पुत्री की न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठने का काम किया था। ये आरोपी पिछले 6 वर्षों से धारा 335 बीएनएस (पूर्व में 299 सीआरपीसी) के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने इन पर 3000-3000 रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. कलीम उर्फ कलिम खां पुत्र श्री हसन मोहम्मद, उम्र 27 वर्ष, निवासी राफ, पुलिस थाना कैथवाड़ा, जिला डीग (राज.)।
  2. मोहम्मद आरिफ पुत्र श्री सफी मोहम्मद, उम्र 30 वर्ष, निवासी धर्मशाला, पुलिस थाना कैथवाड़ा, जिला डीग (राज.)।

कार्रवाई में शामिल टीम:

इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के प्रभारी गौरव (पु.नि.), थानाधिकारी मोहर सिंह (उ.नि.), रामनिवास (सउनि), राकेश कुमार (कानि. 138), भोजराज (कानि. 200), प्रहलाद (कानि. 109), शेखर चावड़ा (कानि. 178), रमेश (रिक्रूट कानि. 1006), जालम सिंह (रिक्रूट कानि. 1014) और सुनील (चालक कानि. 241) शामिल रहे।

यह जानकारी मीडिया प्रकोष्ठ, जिला खैरथल-तिजारा द्वारा जारी की गई है। पुलिस द्वारा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post