Top News

ग्राम पंचायत जालावास में धाकड़ यादव का जन्मदिन समारोह: प्रबुद्धजनों को सम्मानित करने का अनोखा आयोजन

ग्राम पंचायत जालावास में धाकड़ यादव का जन्मदिन समारोह: प्रबुद्धजनों को सम्मानित करने का अनोखा आयोजन
रिपोर्टिंग: किशन सांवरिया

ग्राम पंचायत जालावास के गांव मोलावास निवासी धाकड़ यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखे आयोजन के तहत प्रबुद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया।

मोलावास निवासी लेखक दीपदीपिका ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मान समारोह रखकर बुजुर्ग पुरुषों को 210 दुपट्टा और बुजुर्ग महिलाओं को 260 सॉल पहनाकर सम्मानित करना ग्राम पंचायत जालावास के लिए एक अनूठी पहल नहीं है जबकि हर इंसान के लिए प्रेरणादायक पहल है, धाकड़ यादव से हमें प्रेरणा मिलती है कि बुजुर्गों का सम्मान एक बहुत बड़ा पुण्य है।

मंच संचालन का कार्य रवींद्र मनेठी और महेश कुमार MCMS ने किया। ललित डांस स्कूल की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित ग्रामीणों ने बहुत पसंद किया।

ग्राम पंचायत जालावास के युवाओं ने धाकड़ यादव को 21 हजार की माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत जालावास के हर ग्रामीण ने धाकड़ यादव की पहल को प्रेरणादायक बताया और उनके इस अनोखे आयोजन की सराहना की।

धाकड़ यादव ने का कहना है कि इस प्रबुद्धजन सम्मान समारोह ने मुझे और भी अधिक प्रेरित किया है जिससे मैं आगे भी इसी तरह के प्रयास करता रहूंगा और समाज के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करूंगा। मैं समस्त ग्राम पंचायत जालावास का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ललित यादव विधायक मुंडावर ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता लालदास मंदिर के मंहत हजारी दास जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय सरपंच अजीत सिंह यादव, संदीप फौलादपुरिया पार्षद, ऋषिराज MPS शाहजहांपुर, उमाशंकर सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान, महंत घनश्याम यति मैडा मंदिर, महेश प्रधान बामनवास, सुरेंद्र चौधरी सरपंच जाट बहरोड़, अभिषेक कौशिक, दिलावर सरपंच और ग्राम पंचायत जालावास से रत्न लाल पूर्व सरपंच, रत्न सेठ, राजपाल, हजारी लाल, जगदीश नंबरदार आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post