Top News

सात बच्चों की मौत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अलवर ने जारी किए सख्त आदेश

सात बच्चों की मौत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अलवर ने जारी किए सख्त आदेश

📍 अलवर | 25 जुलाई 2025 अनिल बजाज ब्यूरो चीफ खैरथल-तिजारा

राजस्थान के किसी सरकारी विद्यालय में कथित तौर पर सात बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय), प्रारंभिक शिक्षा अलवर ने एक सख्त आदेश जारी करते हुए जिले के सभी राजकीय विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि:

  • जर्जर या क्षतिग्रस्त भवनों में किसी भी हालात में छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति न हो।
  • बिजली के खुले तारों या खतरे से भरे कमरों को तुरंत बंद कर दिया जाए।
  • ऐसे खतरनाक स्थानों को रस्सी से घेरकर चिन्हित किया जाए, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
  • यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापक/अधिकारी की होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

👉 संबंधित सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों को यह आदेश तत्काल प्रभाव से पालन करने के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post