ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा: खैरथल-तिजारा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मृतक की हुई पहचान

खैरथल-तिजारा (राजस्थान), 12 मई 2025: जिला खैरथल-तिजारा पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना किशनगढ़ बास पुलिस टीम ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।

इस मामले में पुलिस को शव की पहचान और हत्यारों का सुराग नहीं मिल रहा था, लेकिन सतत प्रयासों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करते हुए हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:

  1. इन्द्रपाल उर्फ भोला, पुत्र श्री तिलकचन्द वर्मा, जाति सुनार, उम्र 30 वर्ष, निवासी बुपनिया, थाना बादली, जिला झज्जर (हरियाणा)
  2. शक्ति कुमार, पुत्र श्री धनिराम, जाति जाट, उम्र 30 वर्ष, निवासी बुपनिया, थाना बादली, जिला झज्जर (हरियाणा)

पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और हत्या के पीछे का कारण पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद सार्वजनिक किया जाएगा।

झिरडीयां गांव में जली लाश मिलने का मामला सुलझा, पुलिस ने हरियाणा से दो आरोपी किए गिरफ्तार | 

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post